राजनांदगांव कलेक्टर ने तेज बारिश में धान की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, बारिश से धान को कोई नुकसान नहीं, सभी केन्द्रों में धान सुरक्षित : कलेक्टर

Advertisements
Advertisements

धान खरीदी केन्द्र में अभियान चलाकर सुरक्षा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम, कलेक्टर ने उपरवाह, घुमका, पदुमतरा धान खरीदी केन्द्रों का लिया जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सुबह से ही तेज बारिश में धान की सुरक्षा की व्यवस्था देखने धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम उपरवाह, घुमका, पदुमतरा के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर धान की सुरक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समिति प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने समिति प्रबंधकों से कहा कि धान खरीदी केन्द्र में बारिश का पानी नहीं रूकना चाहिए। सभी व्यवस्था दूरूस्थ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में धान की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। 149 धान खरीदी केन्द्रों में धान को केप कव्हर से ढका गया है। बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी से धान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी जगह धान सुरक्षित है। साथ ही धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी लगातार जारी है।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में लगातार धान खरीदी की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। मौसम विभाग द्वारा बारिश होने की जानकारी पहले ही मिल गई थी। इसके लिए सभी धान खरीदी केन्द्रों को बारिश से धान की सुरक्षा के लिए सतर्क किया गया था। पूरा राजस्व अमला, खाद्य एवं सहकारिता विभाग धान खरीदी केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण कर रहे हंै और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में कल से लगातार बारिश हो रही है। लेकिन बारिश से धान को बचाने के लिए धान की स्टैकिंग लगाकर सभी धान को केप कव्हर से ढका गया है। धान खरीदी केन्द्र में बारिश से धान नहीं भीगा है, धान पूरी तरह सुरक्षित है। धान को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!