पैरालिसिस से पीड़ित मानकुवेर नाग को सीएम विष्णुदेव साय ने दी व्हीलचेयर, जीवन हुआ आसान

Advertisements
Advertisements

सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने व्हील चेयर प्रदान कर उनकी समस्या सुनी

मानकुवेर नाग और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के द्वारा लोगों की मदद करने का सिलसिला सतत रूप से जारी है। इसी कड़ी में पैरालिसिस बीमारी से जूझ रही बगीचा तहसील के महादेवडांड टुकुपानी निवासी श्रीमती मानकुवेर नाग चलने-फिरने में असमर्थ थीं। उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर व्हील चेयर प्रदान की गई है।

पैरालिसिस बीमारी से पीड़ित श्रीमती मानकुवेर नाग के परिजनों ने  सीएम कैंप कार्यालय बगिया में पहुंचकर मदद के लिए आवेदन किया था। परिवार की इस अपील को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई की और सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी समस्या को सुना और व्हील चेयर का वितरण किया। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। इस सहायता से श्रीमती मानकुवेर नाग और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी देखी गई। व्हील चेयर मिलने से अब श्रीमती मानकुवेर नाग अपने दैनिक कार्यों को आसानी  से कर पाएंगी। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि इस मदद से उनके जीवन में एक नई आशा और राहत आई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!