उपचार के दौरान जिला अस्पताल से फरार महिला आरोपी हुई गिरफ्तार : रामानुजगंज थाना के अपराध में आरोपी महिला केंद्रीय जल अंबिकापुर में थी निरुद्ध.

समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 20 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर के अपराध क्रमांक 23/2024 धारा 21(C) एनडीपीएस अधिनियम में निरुद्ध महिला बंदी पूजा गुप्ता को जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दिनांक 9 सितंबर 2024 को रात्रि 10:00 बजे से 2:00 बजे के बीच फरार हो गई। रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 292/2024 धारा 262 भारतीय नागरिक संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

Related posts