प्राकृतिक आपदा में जनहानि : दुलदुला तहसील में आकाशीय बिजली से हुई मौत, प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम वासुदेवपुर निवासी बसमेत बाई का  आकाशीय बिजली गाज से 03 नवम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र अनिन्द कुमार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts