अधिवक्ता विष्णु प्रसाद कुलदीप ने मुख्यमंत्री से की कुनकुरी में कलेक्टर कोर्ट का लिंक कोर्ट खोलने की मांग, जशपुर की लंबी दूरी तय करने से मुक्ति के लिए उठाई आवाज

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 5 अक्टूबर/ कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के हितों के लिए विष्णु प्रसाद कुलदीप (अधिवक्ता) जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 ने कलेक्टर कोर्ट का लिंक कोर्ट कुनकुरी में खोलने की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की है। श्री कुलदीप ने बताया कि स्थानीय लोगों को अपने मामलों के निपटारे के लिए जशपुर जाना पड़ता है, जो काफी दूर है।

जिला पंचायत सदस्य श्री कुलदीप ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय बगिया में, सरगुजा कमिश्नर कार्यालय और परिवार न्यायालय का लिंक कोर्ट कुनकुरी में पहले से ही चालू है, लेकिन कलेक्टर कोर्ट का लिंक कोर्ट न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि, “ग्राम माटीपहाड़ छर्रा से जशपुर की दूरी 107 किलोमीटर है, जबकि कुनकुरी की दूरी केवल 65 किलोमीटर है। इतनी लंबी दूरी तय करना आम लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है।”

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे कुनकुरी में कलेक्टर कोर्ट का लिंक कोर्ट खोलने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें जशपुर आने-जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!