जशपुर: अंधविश्वास पर भारी पड़ा विज्ञान, एंटी स्नेक वेनम ने बचा ली जान, सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र

Advertisements
Advertisements

जशपुर, 10 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भी किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले में संचालित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया हैं। इसके साथ ही सांप के काटने पर झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों से दूर रहने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्रों में आकर इलाज करने संबंधी जनजागरुकता फैलाने के निर्देश भी दिए हैं।

आज सन्ना के श्री रसेल राम को सुबह रसेल बंबू पिट वाइपर सांप ने काट लिया। वे अपने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना पहुंचे। यहां पर उन्हें एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया गया। इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया की फिलहाल मरीज की हालत सामान्य है। श्री रसेल राम सन्ना सीएचसी आने से पहले झाड़फूक करने वाले के पास गए थे। जब हालत बिगड़ने लगी तब वे सीएचसी सन्ना इलाज के लिए आए। डॉक्टर ने उन्हें समझाइश देने के साथ अंधविश्वासों से दूर रहने की सलाह दी। डॉक्टर ने बताया की गावों में शासन के निर्देशानुसार सांप काटने पर झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों से दूर रहने और तत्काल स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करने संबंधी जागरूकता फैलाई जाती है। इसका सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं और लोग स्वास्थ्य केंद्रों में आकर अपना इलाज करा रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!