जशपुर में महिलाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर, आंगनबाड़ी भर्ती में दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 16 अक्टूबर तक

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 10 अक्टूबर/ एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना दुलदुला के द्वारा 43 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका का प्रावधिक मूल्यांकन कर अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 09 अक्टूबर 2024 को कर दिया गया है।

अंतिम वरिष्ठता सूची के संबंध में जिस व्यक्ति को किसी प्रकार का दावा-आपत्ति हो तो 16 अक्टूबर 2024 तक अपना दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना दुलदुला में कार्यालयीन समय में लिखित आवेदन पत्र के द्वारा प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Related posts