जशपुर में अपराधियों को पकड़ने में बनें पुलिस के साथी : हत्या, डकैती जैसे गंभीर अपराधों में शामिल फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जशपुर पुलिस ने घोषित किया इनाम

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 13 अक्टूबर/ जशपुर जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से, जिला पुलिस अधीक्षक, जशपुर ने कई फरार अपराधियों को पकड़वाने के लिए ईनाम की घोषणा की है। यह आदेश जिला जशपुर के विभिन्न थानों में दर्ज विभिन्न अपराधों में शामिल फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जारी किया गया है।

आदेश में उल्लेख किया गया है, इन अपराधियों पर हत्या, डकैती, मारपीट, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, पशु क्रूरता जैसे गंभीर अपराधों के आरोप हैं। ये अपराधी घटनाओं को अंजाम देने के बाद से फरार हैं और पुलिस उन्हें तलाश रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट किया है कि जो कोई भी इन अपराधियों के बारे में सटीक सूचना देगा जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी हो सके, उसे 5000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। यह ईनाम उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जा रहा है जो पुलिस को इन अपराधियों को पकड़ने में मदद करना चाहते हैं।

थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ.ग.) के अपराध क्रमांक- 50/ 2023 धारा 392,395 भादवि. के फरार आरोपी कृष्णा यादव आ. शिबो राम यादव 20 साल सा. बिदुरपुर यादवपारा थाना फरसाबहार जिला जशपुर का निवासी है। दिनांक 27.04.2023 को घटना को अंजाम देकर गिस्तारी से बचने के लिए सकुनत से फरार है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिस्तारी का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है किन्तु अभी तक गिस्तारी नहीं हो पायी है।

थाना जशपुर जिला जशपुर (छ.ग.) के अपराध क्रमांक- 301 / 2022 धारा 153 ए, 505 (1) (बी) 295 ए भादवि के फरार आरोपी प्रेम कुमार गेडाम राष्ट्रीय नेता सा. चन्द्रपुर सिटी (महाराष्ट्र) का निवासी है। दिनांक 07.09.2022 को घटना को अंजाम देकर गिस्तारी से बचने के लिए सकुनत से फरार है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिसतारी का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है किन्तु अभी तक गिस्तारी नहीं हो पाया है।

थाना जशपुर जिला जशपुर (छ.ग.) के अपराध क्रमांक- 244/ 2011 धारा 365,376 (च) 307, भादवि के फरार आरोपी अन्नू घांसी आ. किनवा घांसी उम्र 25 साल सा. आरा चौकी आरा जिला जशपुर का निवासी है। दिनांक 02.10.2011 को घटना को अंजाम देकर गिस्तारी से बचने के लिए सकुनत से फरार है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिसतारी का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है किन्तु अभी तक गिस्तारी नहीं हो पाया है।

थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ.ग.) के अपराध क्रमांक – 32/ 2023 धारा छ.ग. कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के फरार आरोपी मो. शहीद खान आ. गुलजार खान 40 साल सा. गोविन्दपुर थाना जारी जिला गुमला (झारखण्ड) का निवासी है। दिनांक 03. 01.2023 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए सकुनत से फरार है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है किन्तु अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाया है।

थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ.ग.) के अपराध क्रमांक- 53/ 2022 धारा छ.ग. कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के फरार आरोपी- 01. लल्लू खान आ. नाजीर खान 31 साल, 02. चक्कर खान आ. शादिक खान 30 साल, 03. संजू शाह आ.स्व. मुस्तकीम शाह 35 साल साकिनान सांई टांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर का निवासी है। दिनांक 15.03.2022 को घटना को अंजाम देकर गिसतारी से बचने के लिए सकुनत से फरार है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिस्तारी का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है किन्तु अभी तक गिस्तारी नहीं हो पाया है।

थाना तपकरा चौकी करडेगा जिला जशपुर (छ.ग.) के अपराध क्रमांक- 91/ 2019 धारा 307,450,398,34 भादवि के फरार आरोपी उमेश यादव आ. जोधन यादव एवं अन्य 03 साकिनान धुरीअम्बा चौकी करडेगा जिला जशपुर का निवासी है। दिनांक 27.09.2019 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए सकुनत से फरार है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है किन्तु अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाया है।

थाना तपकरा चौकी करडेगा जिला जशपुर (छ.ग.) के अपराध क्रमांक 06/ 2015 धारा 395,397, भादवि. 25,27 अर्म्स एक्ट के फरार आरोपी मनोज कण्डुलना आ.अनबन कण्डुलना 22 साल सा. राणानाटोली टोनिया थाना जलडेगा जिला सिमडेगा (झारखण्ड) का निवासी है। दिनांक 14.01.2015 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए सकुनत से फरार है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है किन्तु अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाया है।

थाना तपकरा चौकी करडेगा जिला जशपुर (छ.ग.) के अपराध क्रमांक- 87/ 2020 धारा धारा 153 ए,429,120 (बी) 201 भादवि पशु कुरता अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (घ) (च) के फरार आरोपियों 1. इन्ताभ खान 2. अमरोज खान 3. सिडला शाह 4. जलवा शाह 5. मुक्करम शाह 6. इस्लाम खान 7. सददाम खान 8. करमत शाह 9. जहांगीर उर्फ पाण्डू शाह 10. कोहिनूर शाह 11. फैजान शाह साकीनान सांईटांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर का निवासी हैं एवं 12. अब्दुल हमीद 13. सलमान खान 14. सोहेल खान 15. मनोहर खान साकीनान बरगीडांड़ थाना रायडीह जिला गुमला (झारखण्ड) का निवासी हैं। दिनांक 09.07.2020 को घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए सकुनत से फरार है। फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है किन्तु अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाया है।

सम्पर्क हेतु दूरभाष नम्बर –
(1) पुलिस अधीक्षक जशपुर 9479193600, (2) अति. पुलिस अधीक्षक जशपुर 9479193601, (3) पुलिस अनु.अधि. जशपुर 9479193605, (4) पुलिस कन्ट्रोल रूम जशपुर 9479193699, (5) थाना प्रभारी कुनकुरी 9479193613, (6) थाना प्रभारी जशपुर – 9479193608, (7) थाना प्रभारी तपकरा- 9479193609

error: Content is protected !!