मौत के मुंह से खींची गई जिंदगी : पारिवारिक विवाद में उलझी युवती आत्महत्या की कर रही थी कोशिश, 112 की टीम ने 8 मिनट में पहुंचकर बचाई जान

ट्रेन के सामने कूद कर दे रहा थी जान

बिलासपुर, 24 अक्टूबर/ घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की कोटा 112 टीम को ईवेंट प्राप्त हुआ कि एक नाबालिक युवती उम्र 17 वर्ष पारिवारिक विवाद के कारण कोटा रेलवे स्टेशन में आत्महत्या की नीयत से रेलवे पटरी की ओर बढ़ रही हैं। डॉयल112 द्वारा इवेंट को गंभीरता से लेते हुए आठ मिनट में घटनास्थल पहुंची और युवती को ट्रेन आने के पूर्व ही सुरक्षित बचा लिया गया।

112 वाहन में बैठाकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया एवं भविष्य में कभी भी इस तरह का कदम ना उठाने की सलाह देते हुए शांतिपूर्ण जीवन यापन करने की समझाइस दी गई। 112 टीम की इस सराहनीय कार्य पर नाबालिक युवती के परिजन द्वारा बिलासपुर पुलिस एवं कोटा डायल 112 के आरक्षक 942 सुरेंद्र कौशिक का धन्यवाद किया।

पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा उक्त कर्मचारी के काम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।

Related posts