RAIGARH CRIME : जमीन विवाद में रिश्तों का हुआ खून…भाई ने बहन पर टांगी से किया जानलेवा हमला… आरोपी भाई गिरफ्तार…भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

रायगढ़, 27 अक्टूबर / धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा अपनी बहन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी भुवन साय मांझी (45 वर्ष) ने अपनी सगी बहन रत्नीबाई मांझी (55 वर्ष) के सिर पर टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

रत्नीबाई मांझी के पुत्र नैहरसाय मांझी द्वारा 25 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके नाना-नानी ने ही भालूपखना गांव में उनके घर के पास मां को घर बनाने के लिए जमीन दी थी, जिस पर वे घर बनाकर बसे हुए हैं। इसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नया घर निर्माण के प्रयास पर मामा भुवन साय मांझी ने आपत्ति जताई। इसी विवाद के चलते दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 08:00 बजे आरोपी ने रत्नीबाई पर टांगी से हमला कर दिया और धमकी दी कि उनके घर के पास निर्माण कार्य जारी रखा तो जान से मार देगा।

Related posts