रायगढ़ : जोबी पुलिस ने पिकनिक स्पॉट पर युवती से छेड़खानी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार….भेजा न्यायिक अभिरक्षा में…स्थानीय लोगों ने जताया आभार.

रायगढ़, 02 नवंबर / जोबी पुलिस चौकी ने युवती से छेड़खानी की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। युवती ने अपने परिजनों के साथ 1 नवंबर, 2024 को पुलिस चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास स्थित पहाड़ पर पिकनिक मनाने गई थी। इस दौरान पास में कुछ युवक भी पिकनिक मना रहे थे।

युवती के अनुसार दोपहर लगभग 2:00 बजे प्रदीप राठिया नामक युवक सब्जी मांगने के बहाने उनके पास आया। उसके इनकार करने पर वह वहां से चला गया। इसके बाद प्रदीप अपने दो दोस्तों, कमलेश राठिया और महेंद्र राठिया के साथ वापस आया और युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी की।

Related posts