रायगढ़ में सनसनीखेज वारदात : पुसौर में बीमार महिला के साथ हैवानियत…आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर.

रायगढ़, 02 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुसौर पुलिस ने महिला द्वारा दर्ज कराई गई दुष्कर्म की रिपोर्ट पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आज आरोपी नेहरू खडिया (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तबियत ठीक नहीं लगने से वह कल शाम करीब 6:30 बजे अपने घर के बाहर परछी में बैठी थी, तभी आरोपी नेहरू खडिया वहां पहुंचा और जबरन उसे गली की ओर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

Related posts