जशपुर कलेक्टर और एसपी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदान केन्द्रों में कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया

Advertisements
Advertisements

दुलदुला, कुनकुरी और मनोरा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करके तैयारी की ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज 20 जनवरी को होने वाली पंचायत उप निर्वाचन की तैयारी का जायजा लेने के लिए दुलदुला, कुनकुरी और मनोरा विकासखंड के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया और मतदान में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने मतदान दलों को निर्धारित समय अनुसार प्रातः 7.00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है और निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदान दलों की उपस्थिति और सामग्री वितरण की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए मास्क लगाने, सैनिटाइजर का उपयोग करने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा है।

पुलिस अधीक्षक मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मतदान कराने के लिए कहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!