● आरोपी द्वारा नाका नंबर-01 भाटापारा से TVS मोटरसाइकिल किया गया था चोरी
● आरोपी से चोरी का टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल क्र. CG04 LY7260 किया गया बरामद
बलौदाबाजार-भाटापारा, 10 नवम्बर 2024/ दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थी अर्जुन ढीमर निवासी ग्राम तरेंगा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 09.11.2024 को लगभग 10:00 बजे वह सामान खरीदने के लिए नाका नंबर-01 भाटापारा स्थित एक किराना स्टोर गया। वहां पर अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल क्र. CG04 LY7260 को खड़ी कर सामान लेने के लिए दुकान गया, इस बीच वह मोटरसाइकिल से चाबी निकालना भूल गया। प्रार्थी सामान लेकर जब वापस आया तो मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था।
कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 507/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कि प्रकरण में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लक्ष्मी अपार्टमेंट भाटापारा में एक आरोपी को चोरी का मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूमते हुए पकड़ा गया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ पर आरोपी द्वारा नाका नंबर-01 भाटापारा से प्रार्थी का मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया, तथा आरोपी से चोरी का टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 10.11.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- राजू उर्फ आनंद कुर्रे उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम भदरा थाना सरगांव जिला मुंगेली
