कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की, जा रही है लगातार धरपकड़
बलौदाबाजार-भाटापारा/ “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना कसडोल पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत जुआ, सट्टा, अवैध रूप से शराब बिक्री जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। साथ ही विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की लगातार खोजबीन जारी है तथा इनके छुपने के संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा लगातार दबिश भी दी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 22.11.2024 को थाना कसडोल से आरक्षक विक्की वर्मा एवं रामलाल केवट की पुलिस टीम द्वारा 02 स्थाई वारंटियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए दोनों वारंटी क्रमशः ग्राम कटगी एवं ग्राम पिसीद के निवासी हैं। दोनों स्थाई वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
स्थाई वारंटियों के नाम
1. राजेश धृतलहरे निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
2. कपिल साहू निवासी ग्राम पिसीद थाना कसडोल
