जशपुर : फरसाबहार में नदी में डूबने से हुई मौत, प्रभावित परिवार को मिला मुआवजा

जशपुर 25 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम सिंगीबहार निवासी संतोष का नदी के पानी में डुबने से 31 अक्टूबर 2020 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी लक्ष्मी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts