जशपुर: नदी में डूबने से हुई मौत, परिवार को मिली आर्थिक मदद

जशपुर 27 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम साजापानी निवासी निर्मल राम का नदी के पानी में डुबने से 11 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी काली बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts