जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर भालू हमले से घायल किसान को मिली ₹2 लाख की क्षतिपूर्ति राशि!

जशपुर 06 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दुलदुला विकासखण्ड के पंचायत जामटोली निवासी बालबच्चन सिंह को भालू के हमले में घायल होने पर क्षतिपूर्ति की राशि स्वीकृत की गई है। जानकारी के अनुसार बच्चन सिंह सुबह लगभग 7 बजे गांव में अपने खेत की तरफ जा रहे थे। उस दौरान अचानक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया गया। इस हमले से उनको गहरी चोटें आई थी।

गंभीर रूप से घायल बालबच्चन सिंह पिता गोवर्धन सिंह का इलाज कुनकुरी के होलीक्रास हॉस्पिटल में चला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जब अपने गृहग्राम बगिया आए थे। उस दौरान आयोजित जनदर्शन में बच्चन सिंह ने मुख्यमंत्री के सम्मुख इस घटना के बारे बताते हुए इस संबंध में आवेदन देकर क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वन विभाग को क्षतिपूर्ति राशि दिलाने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन विभाग के द्वारा श्री बच्चन हेतु क्षतिपूर्ति राशि के तौर पर 2 लाख रूपए की राशि स्वीकृत किया गया है। श्री बच्चन एवं उनके परिवार ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री जब भी बगिया आते हैं उस दौरान जनदर्शन में देर रात तक लोगों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनते हैं और इसके निराकरण के लिए तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित भी करते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में रोजाना आवेदक अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आते हैं। यहां पर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निराकरण किया जाता है।

Related posts