जशपुर: सहकारिता और श्रम विभाग ने किया श्रमदान, तहसील परिसर में स्वच्छता का उदाहरण प्रस्तुत

जशपुर 21 जनवरी 2025/ सहकारिता विभाग एवं श्रम विभाग के अधिकारियों -कर्मचारियों ने आज सुबह जशपुर तहसील परिसर मे श्रमदान करके परिसर को साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने अन्य कार्यालय के कर्मचारियों सहित आमजनों को भी अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के लिए आग्रह किया गया।

Related posts