नगर पंचायत कुनकुरी चुनाव : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सम्हाली प्रचार की कमान…प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर मांगा हैं जन समर्थन…!

कुनकुरी. 06 फरवरी 2025 : नगर पंचायत कुनकुरी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रचार की कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सम्हाल लिया है। बुधवार को कुनकुरी के हनुमान टेकरी में राम-भक्त संकटमोचन भगवान हनुमान के समक्ष मत्था टेक आशीर्वाद लेकर उन्होंने प्रचार अभियान का आगाज किया। दिन भर कुनकुरी के सभी 15 वार्डो में घर-घर में घूम कर कौशल्या साय ने मतदाताओं से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन माँगा। सीएम मैडम को अपने बीच पाकर कुनकुरी नगरवासियों ने उनका सम्मान किया और सेल्फी लेकर इस पल को हमेशा के लिए अपने पास सुरक्षित रख लिया। प्रचार अभियान में कौशल्या साय ने बीते 13 महीने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कुनकुरी के विकास के लिए किए गए कार्य और भावी योजना की जानकारी दी।

Related posts