अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी, नारा लेखन मतदाता शपथ आदि गतिविधियां की जा रही है आयोजित.
जशपुर. 7 फरवरी 2025 : कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में जशपुर विकास खंड के शहरी क्षेत्र आरा मिल के पास और राजा पारा में मतदान जागरूक अभियान के अंतर्गत ई.व्ही.एम. के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही जागरूकता रैली और रंगोली के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है।

उल्लेखनीय है की जाबो मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ई.व्ही.एम. से जिले के सभी विकास खंड और गांव में लोगों को मतदान देने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के तहत जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी, नारा लेखन मतदाता शपथ आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
