प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : चुनाव परिणामों की समीक्षा एवं संगठन विस्तार पर चर्चा – हाल ही में हुए नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के परिणामों का किया गया विश्लेषण, संगठन विस्तार को लेकर नई रणनीति की गई तैयार.

रायपुर. 28 फरवरी 2025 : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, एआईसीसी सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुयी।

बैठक में प्रर्वतन निदेशालय द्वारा पार्टी संगठन पर किये जा रहे द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई तथा पार्टी फोरम से बाहर संगठन के विरोध में सार्वजनिक बयानबाजी करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के संबंध में चर्चा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम की समीक्षा संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि 1 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में ईडी का पुतला दहन किया जायेगा। तथा 3 मार्च को राजधानी में ईडी दफ्तर का घेरव किया जायेगा।

Related posts