
जशपुर में धान खरीदी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 40146 किसानों को 860 करोड़ से अधिक का भुगतान! उठाव प्रक्रिया तेज़ी से जारी.
March 5, 2025समितियों में नहीं होगी सुखत, आधिपत्य में ले रही है धान उपार्जन एजेंसी
जिले में 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 373937.16 मीट्रिक टन हुई है धान खरीदी
डीओ जारी कर 70 प्रतिशत धान हो चुका उठाव
जशपुर 5 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की गई है। जिले में 14 नवम्बर से 31 जनवरी तक 373937.16 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। उपार्जन अवधि के दौरान जिले के 40146 किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को भुगतान करने के लिए विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को लिकिंग व्यवस्था के तहत 8600554680 लाख का भुगतान किया गया है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51307 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6465 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,458.00 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित रखी गई थी जिसके विरुद्ध अधिकारियों ने बताया कि 31 जनवरी 2025 तक 40146 किसानों से 373937.16 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके लिए 31 जनवरी 2025 तक समिति के द्वारा 40537 टोकन जारी कर 312888.96 में.टन धान एवं एप्प के द्वारा 9735 टोकन जारी कर 82182.44 में.टन धान कुल 50272 टोकन जारी किया गया था।
धान उपार्जन नीति के अनुसार धान खरीदी की अंतिम तिथि के पश्चात धान उपार्जन एजेंसी मार्कफेड द्वारा उपार्जन केन्द्रों में भंडारित समस्त धान को एक माह के भीतर मिलरो एवं परिवहनकर्ता के माध्यम से उठाव करा लिए जाने के निर्देश हैं। निर्देशानुसार समितियों से शून्य प्रतिशत शार्टेज के साथ धान उठाव के दृष्टीकोण से समितियों को डीओ जारी किया गया है। जिसमें से शेष 94959.40 में.टन धान जो कि लक्ष्य से अधिक उपार्जन होने के कारण समितियों में शेष है को भौतिक सत्यापन करा 40 किलो ग्राम के मान से भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक किस्म के धान का वजन करा मार्कफेड के नियमानुसार स्टेक निर्माण कर धान की सुरक्षा हेतु कीटनाशक एवं तारपोलिन की पर्याप्त व्यवस्था किया गया है। साथ ही धान उपार्जन एजेंसी मार्कफेड के आधिपत्य किये जाने हेतु समितियों को निर्देश जारी किया गया है।