बिलासपुर : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हथियार जब्त कर प्रस्तुत किया गया न्यायालय में.

बिलासपुर. 08 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07 मार्च 2025 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि विद्या नगर शिव मंदिर के पीछे सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर तलवार को लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा है।

इस सूचना पर थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार द्वारा हमराह स्टॉफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी नीरज ताम्बे पिता राजू ताम्बे उम्र 29 वर्ष सा. विद्या नगर शिव मंदिर के पीछे थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से एक नग तलवार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, सहायक उपनिरीक्षक संजय शर्मा, आरक्षक मुरली भार्गव, आरक्षक भागीरथी गेंदले का विशेष योगदान रहा है।

Related posts