जशपुर जिले के किसान 7 फरवरी 2022 तक सोसायटी के माध्यम से धान विक्रय कर सकेंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर समितियों में धान खरीदी के लिए समयावधि 31 जनवरी 2022 से बढ़ाते हुए 07 फरवरी 2022 तक निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्रों में छोटे किसानों और छूटे हुए किसानों का प्राथमिकता से धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जो पहली बार धान बेच रहे है उनका भी सत्यापन करके प्राथमिकता से धान खरीदी किया जाए ताकि कोई भी किसान धान बेचने से वंचित न होने पाए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की अवधि को एक सप्ताह बढ़ाए जाने की घोषणा की है, ताकि सभी पंजीकृत कृषक सहजता से अपना धान बेच सके।

इसे भी पढ़ें

https://samdarshinews.com/धान-खरीदी-केन्द्र-पर-भाजप/

Related posts