पत्थलगांव पुलिस का बड़ा एक्शन : गौहत्या कर मांस खाने के आरोप में दो गिरफ्तार, गौवंश के शारीरिक अवशेष बरामद, जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा जेल.

जशपुर. 15 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 मार्च 2025 को प्रार्थी देवेंद्र यादव उम्र 50 वर्ष, निवासी मुड़ापारा घिंचापानी ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके द्वारा एक वर्ष पूर्व अपने दो नग गौ वंश को गांव के ही एक व्यक्ति करम साय चौहान को देख-रेख हेतु दिया था। दिनांक 12 मार्च 2025 को करम साय के द्वारा दोनों गौ वंशों को एक पेड़ में बांधकर रखा गया था, जिसे  पाकरगांव निवासी आरोपी बलासियुश एक्का व तेज कुमार लकड़ा के द्वारा दोपहर में चोरी कर ले गए थे, चोरी कर लिए दो गौवांशों में से एक गौ वंश के हत्या कर मांस बनाकर खा गए हैं।

इस प्रकरण की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 303(2), 325,3(5)  तथा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 की धारा 4,5,10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा दोनों आरोपी बलासियूस एक्का व तेज कुमार लकड़ा की पतासाजी कर हिरासत में ले लिया गया है और आरोपियों के कब्जे से गौवंश का कटा सिर व सीना के भाग को जप्त कर लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने तथा उनके विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपी क्रमशः 1. बलासियुस एक्का उर्फ गुड्डू बिहारी उम्र 40 वर्ष निवासी मुड़ापारा मंझापारा पाकरगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छग), 2. तेज कुमार लकड़ा उर्फ पनडुब्बी उम्र 50 वर्ष निवासी पाकरगांव स्कूलपारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छग) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत पांडे, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव व आरक्षक पदुम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts