ब्रेकिंग : कलेक्टर और एसपी ने दुलदुला के सपघरा बगुरकेला, मकरीबंधा और करडेगा चेक पोस्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण, करडेगा के धान खरीदी केन्द्र का भी किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए किसी भी स्थित में बाहर का धान जिले में नहीं खपने पाए

चेक पोस्ट पर डयूटी करने वाले कर्मचारियों को सचेत होकर निगरानी रखने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज दुलदुला विकास खंड के  सपघरा,बगुरकेला, मकरीबंधा, करडेगा के चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया और डयूटी करने वाले कर्मचारियों को गंभीरता से  निगरानी बनाकर रखने के निर्देश दिए है | उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले अवैध धान परिवहन करने वालो पर निगरानी रखे किसी भी स्थित में बाहर का धान जिले में न खपने पाए इसका विशेष ध्यान रखे | कलेक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी |कलेक्टर और एसपी ने करडेगा के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि सिर्फ 7 दिन धान खरीदी के लिए समय बचा है |धान खरीदी केन्द्र में  डयूटी लगाए गए नोडल अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए है| इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही उपस्थित थे |

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!