जशपुर : पट्टा से लेकर डॉक्टरों की कमी तक, जनदर्शन में गूंजे जनता के मुद्दे, कलेक्टर ने कहा – ‘अब होगी त्वरित कार्रवाई!’

जशपुर, 18 मार्च 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने विगत दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जनदर्शन में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में अतिक्रमण, पट्टा, नामांतरण, बटांकन, सीमाकन सहित ग्रामीणें ने सन्ना क्षेत्रों के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की मांग से संबंधित आवेदन लेकर आए थे।

Related posts