जशपुर: सांप के काटने से मौत, मृतक के परिजनों को सरकार से 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर, 20 मार्च 2025  : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा के तहत जनहानि के एक मामले में 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

यह सहायता कांसाबेल तहसील के ग्राम कुसुमताल निवासी ओमेगा एक्का के परिजनों को दी गई है, जिनकी 17 जुलाई 2024 को सांप के काटने से दुखद मृत्यु हो गई थी। शासन की आर.बी.सी. 6-4 प्रावधानों के तहत मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता उत्तमदान बाई को यह आर्थिक अनुदान प्रदान किया गया है।

यह सहायता राशि प्रभावित परिवार के लिए आर्थिक संबल प्रदान करेगी, जिससे वे अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। प्रशासन प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।

Related posts