सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : महिला से बार-बार दुष्कर्म, शादी से किया इनकार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल.

सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : महिला से बार-बार दुष्कर्म, शादी से किया इनकार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल.

March 20, 2025 Off By Samdarshi News

अंबिकापुर.20 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 17 मार्च 2025 को थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थिया की जान पहचान साफ सफाई का काम करने के दौरान दर्रीपारा मणिपुर निवासी आशीष साहू से हुई थी, जान पहचान के बाद आरोपी आशीष साहू प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर किराये के रूम में रख कर प्रार्थिया से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। इस दौरान आशीष प्रार्थिया से कई बार जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, जिससे प्रार्थिया को एक संतान भी हो गया हैं। अब आशिष साहू प्रार्थिया से शादी करने से इंकार कर रहा हैं एवं प्रार्थिया को अपने साथ रखने से इनकार कर रहा हैं। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 376 (2) (एन) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन लेख कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पता तलाश के दौरान पुलिस टीम के सतत प्रयास से प्रकरण के आरोपी आशीष साहू को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम आशीष साहू आत्मज स्व. गोपाल साहू उम्र 35 वर्ष साकिन दर्रीपारा थाना मणिपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

Advertisements