जशपुर कलेक्टर ने धान खरीदी के नोडल अधिकारियों को अपने-अपने केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

मनोरा, पत्थलगांव और बगीचा विकासखंड को टीकाकरण के द्वितीय डोज में तेजी लाने के लिए कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर धान खरीदी, गौठान में मल्टी एक्टिविटी गतिविधियॉ, कोविड टीकाकरण, कोरोना जांच सहित अन्य विभागीय योजनाओं और टी.एल. के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम और धान खरीदी के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए शासन द्वारा अंतिम तिथि 07 फरवरी निर्धारित की गई है अब तक धान बेचने के लिए बचे हुए किसानों का सत्यापन करके वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी करने करें।  उन्होंने कहा कि अवैध धान सोसायटी में न बिकने पाए इसके लिए सभी धान खरीदी के नोडल अधिकारियों को अपने धान खरीदी केन्द्र में निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करके अब तक केंद्रों में खरीदी गई धान की मात्रा, बारदाने की उपलब्धता, बचे हुए किसानों की संख्या और डाटा एंट्री की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भुतड़ा, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा करते हुए छूटे हुए लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मनोरा, पत्थलगांव और बगीचा विकासखंड में द्वितीय डोज के धीमी प्रगति पर तेजी लाने के निर्देश दिए हैं इसके लिए लोगों को टीका लगवाने हेतु जागरूक करने के लिए कहा है। साथ ही 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के आयु वाले युवा जो छूट गए हैं उनको भी चिन्हांकित करके टीका लगवाने के लिए कहा गया है।

कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारी से गोबर खरीदी, गौठानों में खाद निर्माण की प्रगति, समूह द्वारा किए जा रहे गतिविधियां, सोसायटी के माध्यम से खाद विक्रय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने टीएल की लंबित प्रकरणों की भी एक-एक करके समीक्षा की और आवेदनों का निराकरण करके अधिकारियों को विलोपन करवाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!