जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के उप तहसील बागबहार ग्राम कोकियाखार निवासी रमेश माझी की मृत्यु 27 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सबिना माझी हेतु 4 लाख रुपए एवं सन्ना तहसील के ग्राम सुलेसा निवासी स्व. महेश राम पिता मलेश राम की मृत्यु 17 सितम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के पिता श्री मलेश राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts