जशपुर की भूमि पर रामप्रताप सिंह का पहला दौरा बना गौरव का क्षण : रामप्रताप सिंह के जशपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत, श्रमिक कल्याण की दिशा में नये युग की शुरुआत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश.

जशपुर. 6 अप्रैल 2025 : जशपुर की राजनीतिक और सामाजिक धरती एक बार फिर उत्साह और सम्मान के अद्भुत संगम की साक्षी बनी, जब पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश, आत्मीयता और सम्मान की झलक साफ़ दिखाई दी, जो यह दर्शाता है कि श्री सिंह का जनसरोकार और संगठनात्मक कार्यक्षमता जनता के हृदय में गहरी छाप छोड़ चुकी है। पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम आगमन पर जशपुर हेलीपेड में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री सिंह के स्वागत हेतु कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

Related posts