
रामनवमी पर दोकड़ा में भक्ति का संगम : ओडिशा-झारखंड की मंडलियों ने कीर्तन से किया वातावरण को मंत्रमुग्ध,हरि नाम संकीर्तन से थमा वक्त, गरियादोहर मंदिर में भक्तों का जनसैलाब, ‘हरे कृष्ण हरे राम’ संकीर्तन से गूंजा क्षेत्र.
April 7, 2025श्री रामनवमी पर्व पर अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन प्रारंभ, हरे कृष्ण हरे राम की कीर्तन धुन से भक्तिमय हुआ का पूरा क्षेत्र, ओडिशा-झारखंड से कीर्तन मंडली हो रही सम्मिलित.
दोकड़ा. 7 अप्रैल 2025 : विकास खंड काँसाबेल के ग्राम गरियादोहर में स्थित बजरंग बली मंदिर के प्रांगण में आज, सोमवार को श्री रामनवमी के पावन अवसर पर अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का आयोजन हुआ। यह कीर्तन सुबह 8:00 बजे प्रारंभ हुआ और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल छा गया। इस कीर्तन का आयोजन राम नवमी के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जो श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस धार्मिक आयोजन में ओडिशा और झारखंड से कई प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियाँ भाग लेंगी। इन मंडलियों ने ‘हरे कृष्ण हरे राम’ की धुन से अञ्चल के पूरे वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई, जो पूरे दिन इस भव्य कीर्तन का हिस्सा बने। कीर्तन मंडलियां एक के बाद एक कृष्ण और राम के नाम कीर्तन की ध्वनियां बजा रही थीं, जिससे चारों ओर एक दिव्य माहौल बन गया था। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। भक्तों के लिए जल, प्रसाद और बैठने की व्यवस्था की गई थी, ताकि वे शांति से इस पवित्र आयोजन का आनंद ले सकें। मंदिर के पवित्र परिसर में हर ओर भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है और लोग राग-रागिनियों में लीन होकर नृत्य भी कर रहे है। इस आयोजन में विशेष रूप से ओडिशा और झारखंड की कीर्तन मंडलियों का आना क्षेत्रीय सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।