जशपुर पुलिस के विश्वास अभियान को मिली सफलता माह जनवरी में 116 गुम इंसानों को खोजकर मिलवाया परिजनों से, जिले में 20 पुलिस टीमों के प्रयास से मिली सफलता……पढ़े जशपुर पुलिस की सफलता की ये कहानी…..

Advertisements
Advertisements

जिला पुलिस जशपुर द्वारा चलाये जा रहे विश्वास अभियान के अन्तर्गत काफी समय से परिवार से दूर कुल 116 गुम इंसानों की दस्तयाबी की गई

माह जनवरी 2022 में परिवार से बिछड़ कर अलग रह रहे व्यक्ति को परिवार से मिलाने जशपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विश्वास अभियान के तहत् 116 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया

अवधि में कुल 116 गुम इंसान में पुरूष-30, महिला-80, बालिका-06 दस्तयाब हुये

अभियान हेतु सर्वप्रथम सभी थानों के थाना प्रभारी एवं प्र.आर.(लेखक) की मीटिंग लेकर डॉटाबेस तैयार किया गया

गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (डी.सी.आर.बी.) शाखा के प्रभारी प्र.आर. निर्मल खलखो को नोडल बनाया गया

कुल 20 टीमों का गठन किया गया जिसमें स.उ.नि.-06 प्र.आर.- 17 आर.- 41 शामिल रहे,

गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, मध्य प्रदेश, ओड़िसा, पंजाब, झारखंड एवं बिहार में पुलिस की टीमें भेजी गई, स्थानीय पुलिस से भी सहयोग लिया गया

छत्तीसगढ़ राज्य के जिला रायगढ़, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं कांकेर में पुलिस की टीम भेजकर दस्तयाबी कार्यवाही किया गया,

साईबर सेल द्वारा लगभग एक हजार मोबाईल नंबर का विवरण प्राप्त कर विश्लेषण किया गया,

पुराने प्रकरण में वर्ष 2009 में गुम हुई लोदाम क्षेत्र की महिला को उत्तर प्रदेश से दस्तयाब किया गया।

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिला जशपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे विश्वास अभियान के अन्तर्गत गुम इंसान की दस्तयाबी के लिए एक महीने तक विशेष अभियान चलाया गया। दिनांक 01.01.2022 से 31.01.2022 तक अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्र के कुल 116 गुम इंसान जिसमें 30 पुरूष, 80 महिला, 06 बालिका की पतासाजी कर दस्तयाब करते हुये उनके परिजनों व वारिसानों के सुपूर्द किया गया।

अपनों के गुम होने से परेशान परिजनों के चेहरे की खोई खुशी लौट गई। लंबे समस से उनकी तलाश के लिए परिजन परेशान रहते थे लेकिन पुलिस के समक्ष जानकारी आने के बाद उसे गंभीरता से लेते हुए विश्वास अभियान के तहत उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया गया जिसके लिए पुलिस की 20 टीम में शामिल 64 अधिकारी व कर्मचारियों  ने अपनी विशेष भूमिका निभाई।

अभियान हेतु सर्वप्रथम सभी थाना व चौकी प्रभारी एवं प्रधान आरक्षक (लेखक) की मीटिंग लेकर डॉटाबेस तैयार कर गुम इंसान दस्तयाबी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (डी.सी.आर.बी.) शाखा के प्रभारी प्र.आर. निर्मल खलखो को नोडल बनाया गया। गुम इंसान दस्तयाबी कार्यवाही हेतु थाना व चौकी स्तर पर पुलिस की 20 टीमों का गठन किया गया जिसमें सहायक उप निरीक्षक-06, प्र.आर.- 17 एवं आरक्षक- 41 शामिल रहे।

उक्त टीम को महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, मध्य प्रदेश, ओड़िसा, पंजाब, झारखंड एवं बिहार में भेजी गई, साथ ही स्थानीय पुलिस से भी सहयोग लिया गया एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में भी उक्त टीम को भेजकर गुम इंसानों की दस्तयाबी की गई। दूसरे राज्यों में पहुंचकर गुम इंसान को ढूंढऩे में टीम को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। कई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करते हुए 116 गुम इंसानों को ढूंढने में कामयाबी मिली।

गुम इंसान के संबंध में पता-तलाश एवं जानकारी लेने के लिए जिले के साईबर सेल द्वारा लगभग एक हजार मोबाईल नंबर का विवरण प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। एक हजार नंबरों का विश्लेषण कर नतीजे तक पहुंचने में भी टीम ने अपनी खास भूमिका निभाई। जिले की पुलिस के द्वारा गुम इंसान की लगातार पतासाजी कर दस्तायाबी कार्यवाही की जा रही है। गुम इंसान की शिकायत मिलने पर तत्काल उसे ढूंढक़र परिजनों तक पहुंचाने के लिए जशपुर पुलिस प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!