RAIGARH CRIME : शादी का झांसा, शोषण, ब्लैकमेल और फरारी, रायगढ़ महिला थाना की टीम ने ढूंढ निकाला ‘फरेबी प्रेमी’, UP से पकड़ लाया गया दुष्कर्मी, रायगढ़ की युवती से प्यार के नाम पर की बर्बरता, पुलिस ने भेजा जेल.

रायगढ़. 20 अप्रैल 2025 : रायगढ़ की महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के भदोही से गिरफ्तार किया है। आरोपी चंदू यादव ने 2023 से युवती को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण किया, फिर सम्बलपुर और आसनसोल भाग कर फरार हो गया था। पीड़िता को फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले इस आरोपी को महिला थाना की टीम ने विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाही को रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में महिला थाना रायगढ़ की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी चंदू यादव को उत्तर प्रदेश के भदोही से रायगढ़ लाया है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय युवती ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत 9 अप्रैल 2025 को दर्ज कराई थी।

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में आरोपी चंदू यादव से परिचय हुआ था, जब वह रायगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। मई 2023 से आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे सम्बलपुर (ओडिशा) ले गया। अगस्त 2024 में मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया और खुद आसनसोल चला गया। फरवरी 2025 में आरोपी ने अपने गांव में शादी करने की बात कही, लेकिन रिपोर्ट करने पर पीड़िता को आपत्तिजनक फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।

पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने समूची घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश भेजा गया, जहां से उसे अभिरक्षा में रायगढ़ लाया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related posts