राज्यपाल श्री रमेन डेका का हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत,दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर !

जशपुर. 24 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका रक्षित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सम्मिलित रहे।

जशपुर. 24 अप्रैल 2025 : राज्यपाल श्री रमेन डेका को जिला पंचायत में पुलिस बल के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह उपस्थित रहे।

जशपुर. 24 अप्रैल 2025 : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जिला पंचायत परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती चंपावती डेका की स्मृति में कल्पवृक्ष के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहे।

Related posts