रायपुर के अभिषेक अग्रवाल की बड़ी सफलता : बिना कोचिंग दिल्ली जाए, सेल्फ स्टडी से यूपीएससी में धमाका, छठवें प्रयास में यूपीएससी फतह, अभिषेक अग्रवाल ने बताया सेल्फ स्टडी से कैसे पाया सफलता का मंत्र.

रायपुर. 27 अप्रैल 2025 : रायपुर जिले के होनहार श्री अभिषेक अग्रवाल ने सेल्फ स्टडी और नियमित पढ़ाई के बल पर यूपीएससी परीक्षा 2024 में शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने 243वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। श्री अग्रवाल ने युवाओं को सेल्फ स्टडी, नियमित पढ़ाई और एआई टूल्स के सही इस्तेमाल पर बल देते हुए प्रेरित किया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 243वीं रैंक हासिल करने श्री अभिषेक अग्रवाल को  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुभकामनाए दी। यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाले श्री अग्रवाल ने युवाओं से अपील की कि वे सेल्फ स्टडी और नियमित पढ़ाई की बदौलत सफलता हासिल कर सकते है।  यूपीएससी में मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। इसके सफलता के लिए उन्होंने अपने माता-पिता को श्रेय दिया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन और एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे ने पुष्पगुच्छ और शाल के साथ श्री अग्रवाल के माता-पिता एवं परिजनों का सम्मान किया।

श्री अभिषेक अग्रवाल कहते है कि यह उनका छठवां अटैम्प्ट था। इसके पहले उनका चयन 254 रैंक के साथ आईआरएस के पद पर हुआ था। वर्तमान में श्री अग्रवाल भारतीय वन सेना के अधिकारी हैं। उन्होंने डीपीएस स्कूल रायपुर और आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हैं। मुझे व्यापक क्षेत्र में काम करने की इच्छा थी, इसलिए मैंने सिविल सर्विसेज को करियर चुना।

पढ़ाई के दौरान आप एआई टूल्स का भी उपयोग कर सकते हैं। भाषा की बाधा को भी अब एआई से पार किया जा सकता है। अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं। कोचिंग के अलावा सेल्फ स्टडी करो और समय-समय पर टेस्ट सीरीज देकर खुद का आंकलन करो, इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ऐसा कहते हुए श्री अग्रवाल ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और वरिष्ठजनों को दिया। अभिषेक सेवानिवृत आईएएस अधिकारी श्री उमेश अग्रवाल के सुपुत्र है।

Related posts