सोशल मीडिया पर जहर उगलने वाले कांग्रेस नेता युडी मिंज पर भरत सिंह का प्रचंड प्रहार : भारतीय सेना पर सवाल उठाने वाले युडी मिंज पर देशद्रोह का शिकंजा कसने की मांग.

जशपुर. 28 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के कांग्रेस नेता और पूर्व संसदीय सचिव युडी मिंज के भारतीय सेना पर सवाल उठाते फेसबुक पोस्ट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने इसे देश विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताते हुए तत्काल गिरफ्तारी और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पहलगाम हमले के बाद देश एकजुट है, ऐसे समय में सेना के पराक्रम पर संदेह जताना देशवासियों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा रहा है।

कांग्रेसी नेता पूर्व संसदीय सचिव यूडी मिंज का फेसबुक कांग्रेसियों की देश विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। देश और देश की सेना के विरुद्ध इस तरह की मानसिकता रखने वालों के विरुद्ध तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए जिससे कि देश और सेना के खिलाफ फिर इस तरह से कोई जहर ना उगल सके, उक्त बातें भाजपा जशपुर के जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कही है। उन्होंने कहा कि युडी मिंज उसी कांग्रेस के नेता है जिसने बालाकोट की घटना के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगा था और अब युडी मिंज भारतीय सेना के पराक्रम पर संदेह जताने का दुःसाहस कर रहे हैँ। सोशल मीडिया में किया गया पोस्ट कांग्रेस के भारतीय सेना के पराक्रम पर संदेह करने से बड़ा देशद्रोह और कुछ नहीं हो सकता।

Related posts