ब्रेकिंग : आज कुनकुरी में देश एवं सेना विरोधी पोस्ट के विरुद्ध फूटेगा आक्रोश — बीजेपी करेगी पूर्व विधायक यू.डी. मिंज के पुतले का दहन और एफआईआर दर्ज करने की मांग

कुनकुरी, 28 अप्रैल 2025: देशभक्ति के जज़्बे से भरे कुनकुरी वासी आज एक ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन के गवाह बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुनकुरी के नेतृत्व में आज शाम 5 बजे थाना कुनकुरी में पूर्व विधायक यू.डी. मिंज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, और बस स्टैंड कुनकुरी में उनके पुतले का दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

यू.डी. मिंज पर आरोप है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के संभावित युद्ध को लेकर भारत की हार की कामना कर राष्ट्र का घोर अपमान किया है। इस बयान से आहत होकर भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक आज एकजुट होकर देशद्रोही मानसिकता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

आयोजकों ने सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों से आह्वान किया है कि वे समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस गद्दारी के खिलाफ अपने आक्रोश को प्रकट करें और भारत माता के सम्मान की रक्षा करें।

कार्यक्रम विवरण:
🔹 स्थान: थाना कुनकुरी और बस स्टैंड कुनकुरी
🔹 समय: आज शाम 5 बजे
🔹 आयोजक: भारतीय जनता पार्टी, मंडल–कुनकुरी

भाजपा नेताओं का कहना है कि अब चुप रहना देश के साथ गद्दारी होगी। “भारत माता का अपमान करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है,” के नारे के साथ आज का विरोध प्रदर्शन कुनकुरी में देशभक्ति की एक नई इबारत लिखेगा।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। आज का दिन कुनकुरी के इतिहास में एक बड़े विरोध दिवस के रूप में दर्ज हो सकता है।

Related posts