जशपुर जिले में किसानों से धान खरीदी करने हेतु की गई है उत्तम व्यवस्था, जिले के किसान धान विक्रय कर जाहिर कर रहे है अपनी प्रसन्नता

Advertisements
Advertisements

टोकन प्राप्त करने, धान की तोल करने सहित अन्य सहायता खरीदी केंद्र में प्राप्त हुई – किसान जगेश्वर

जिले में धान खरीदी के आखिरी दिनों में भी किसानों का रखा जा रहा पूरा ध्यान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर 01 दिसम्बर 2021 से किसानों से धान खरीदी की जा रही है। जिसके लिए जिले में समिति के माध्यम से किसानों के लिये सभी व्यवस्था प्रदान की गई है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रहीं है। जिससे समिति में विक्रय करने पहुंच रहे किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिल रही है। धान खरीदी के अंतिम दिनों में भी किसानों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। धान बेचने आए किसानों को समिति प्रबंधक द्वारा प्राथमिकता से टोकन जारी किया जा रहा है एवं उनका धान की खरीदी कर रहे है। इस कारण सभी पंजीकृत कृषक सहजता से अपना धान बेच पा रहे है।

जिसके अंतर्गत आज जशपुर जनपद के गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए पतराटोली के किसान श्री राजू केरकेट्टा ने बताया कि विक्रय करने के आखिरी दिनों में भी कृषक को हताश नही होना पड़ रहा। धान विक्रय के लिए उन्हें पूरी सुविधाए प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही है। किसान का कहना है कि केंद्र में टोकन वितरण की सुविधा होने से उन्हें धान बेचने में परेशानी नही हुई। धान बेचने के लिए समय से पूर्व टोकन जारी हो गया, जिससे वे आज धान विक्रय के लिए कुल 118 बोरी धान लगभग 48 क्विंटल धान केंद्र में लाकर विक्रय कर पाए । किसानों को टोकन जारी किया जा चुका है और पर्याप्त मात्रा में बारादाने की उपलब्धता केन्द्र में है। इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र पहुँचे कटंगखार निवासी श्री बालेश्वर साय आज अपना धान बेचने पहुँचे।

उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से उन्हें टोकन लेने, धान तौलाई, बारदाना सहित अन्य व्यवस्था के लिए सम्पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है। कोरंगा निवासी किसान श्री कुसु राम यादव ने बताया कि वे अपना 78 क्विंटल धान बेचने आये थे। जिनका समिति के द्वारा प्राथमिकता से उनका सहयोग करते हुए धान खरीदा गया। किसान कुसुराम ने बताया कि वे इससे पूर्व 60 क्विंटल धान बेच चुके है। उन्हें धान बेचने और टोकन प्राप्त करने में उन्हें कोई परेशानी नही हुई। साथ ही धान को केंद्र में लाते ही पलटी कर तौलाई कार्य पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने उनका पूरा सहयोग किया। बांसबहार के किसान श्री अरुण कुमार तिर्की ने बताया कि उन्होंने 25 जनवरी 2022 को धान विक्रय हेतु टोकन कटाया था। जिसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नही हुई। शासन के द्वारा उन्हें हर सम्भव मदद किया गया। किसान ने धान खरीदी हेतु शासन के द्वारा किये गए व्यवस्था के लिए अपनी खुसी जाहिर की।

साथ ही डूमरकोना निवासी किसान श्री जगेश्वर राम आज 40 क्विंटल धान बेचने पहुँचे थे। उन्होंने कहा कि वे इससे पूर्व 30 क्विन्टल धान का विक्रय कर चुके। जिसके लिए समिति के द्वारा उन्हें टोकन प्रदान करने से लेकर धान की तौलाई  सहित अन्य कार्य हेतु सहयोग प्रदान किया गया। किसान जगेश्वर ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में किये गए धान विक्रय का खाता में भुगतान किया जा चुका है। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को भली भांति जानती है इसलिए तय समर्थन मूल्य पर धान खरीद कर किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य प्रदान कर रही है। इन सब व्यवस्थाओं की वजह से किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आ रही। इसके लिए किसानों ने प्रदेश सरकार और ज़िला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर समितियों में धान खरीदी के लिए समयावधि 31 जनवरी 2022 से बढ़ाते हुए 07 फरवरी 2022 तक निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्रों में छोटे किसानों और छूटे हुए किसानों का प्राथमिकता से धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जो पहली बार धान बेच रहे है उनका भी सत्यापन करके प्राथमिकता से धान खरीदी किया जाए ताकि कोई भी किसान धान बेचने से वंचित न होने पाए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!