बैठक में अपराध में कमी लाने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दिए गये दिशा निर्देश.
सुशासन तिहार 2025 को लेकर जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु दिए गये सख्त दिशा निर्देश.
पुलिस टीम को जुआ/सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने दी गई हिदायत.
नशीले पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित इंजेक्शन, अवैध शराब तस्करों पर सख़्ती से कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित.
गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश पर पैनी नजर रखकर नये बदमाशों का नाम सूची में जोड़ने हेतु दिए गये निर्देश.
थाना/चौकी प्रभारियों को ऑनलाइन रोजनामचा अपलोड करने किया गया निर्देशित.
अंबिकापुर. 30 अप्रैल 2025 : जिले में अपराध नियंत्रण और जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने आज एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग ली। इस बैठक में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों से लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सुशासन तिहार 2025 को सफल बनाने पर विशेष बल देते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की सख्त हिदायत दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाक़क्ष में जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर थाना/चौकी क्षेत्र की क़ानून व्यवस्था की जानकारी ली गई। इसके पश्चात थाना/चौकी प्रभारियों से लंबित अपराध/लंबित शिकायत/लंबित मर्ग की जानकारी लेकर मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये, थाना क्षेत्र में संदिग्धों एवं आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने के दिशा निर्देश दिए गए। सभी थाना चौकी प्रभारियों को सुशासन तिहार 2025 को लेकर जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गये हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ/सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हिदायत दी गई, नशीले पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित इंजेक्शन, अवैध शराब तस्करों पर पुलिस टीम को सख़्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। थाना चौकी क्षेत्र में आपराधिक प्रकरणों में शामिल गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित आपराधिक गतिविधियों में शामिल संदेहियों का डाटा संकलन कर पैनी नजर बनायें रखने के निर्देश दिए गए। नये बदमाशों का नाम सूची में जोड़ने हेतु निर्देश दिए गये, सभी थाना/चौकी प्रभारियों को ऑनलाइन रोजनामचा अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। संपत्ति सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपराध नियंत्रण हेतु विधिसम्मत कार्यवाही कर अपराध के ग्राफ में कमी लाने के निर्देश जारी किये गए।
समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर श्री राजेंद्र मंडावी, थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस श्री मयंक मिश्रा सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी सम्मिलित रहे।
