रायगढ़ में डीजल तस्करी का भंडाफोड़ :  संगठित गिरोह से 190 लीटर डीजल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में.

रायगढ़. 1 मई 2025 :  छाल पुलिस ने बुधवार रात्रि संगठित रूप से डीजल की अवैध तस्करी में जुटे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा है। मौके से 190 लीटर डीजल जब्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 17,860/- रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 287, 112 बीएनएस के साथ-साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात टीआई मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हाटी से धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर ढोडीखार के पास कुछ लोग संगठित होकर ज्वलनशील पदार्थ डीजल का अवैध भंडारण और वितरण कर रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां तीन व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में मिले। पूछताछ में उनकी (1) राजेश साव पिता कृष्ण साव उम्र 32 वर्ष साकिन सिथरा थाना धरमजयगढ जिला रायगढ (छ.ग.), (2) सोनु कुमार यादव पिता मिश्री प्रसाद यादव उम्र 23 वर्ष साकिन मगही थाना लक्ष्मीपुर जिला जमोई (बिहार) हा.मु. हाटी थाना छाल जिला रायगढ (छ.ग.), (3)  विजय कुमार साव पिता कृष्ण साव उम्र 19 वर्ष साकिन तेतरहाट थाना तेतरहाट जिला लखीसराय (बिहार) हा.मु. हाटी थाना छाल जिला रायगढ (छ.ग.) के रूप में हुई। तीनों के पास से 50, 20 और 10-10 लीटर की प्लास्टिक जरिकेनों में कुल 190 लीटर डीजल बरामद किया गया, जिसके संबंध में उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

Related posts