आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 305 (A), 331(4), 317(2).3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध.
नाम आरोपी – 1. उमेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी झीमकी थाना बागबहार, जिला जशपुर (छग) हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर (छ०ग), 2. मो. सोनू उर्फ टाइगर उम्र 40 वर्ष निवासी साहगंज थाना सुल्तानगंज जिला पटना (बिहार) हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर (छग).
जशपुर.02 मई 2025 : जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मारुति मसाला फैक्ट्री में सेंधमारी कर करीब 60 हजार रुपए मूल्य के गरम मसाले की बोरियां चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की सूचना से आरोपियों उमेश यादव और मो. सोनू उर्फ टाइगर की पहचान कर उन्हें दबोचा गया। मामले में चोरी का सामान और बिक्री से प्राप्त रकम भी बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29 अप्रैल 2025 को प्रार्थी प्रतीक शर्मा पिता रविकांत शर्मा उम्र 31 वर्ष जशपुर रोड पत्थलगांव वार्ड क्रमांक 10 थाना पत्थलगांव जिला जशपुर ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 27 अप्रैल 2025 एवं 28 अप्रैल 2025 के दरम्यानी रात्रि में उसके ग्राम तिलडेगा स्थित मारुति मसाला फैक्ट्री से लगभग 60 हजार रूपये से अधिक कीमत का गरम मशाला को किसी व्यक्ति के द्वारा रोशन दान से फैक्ट्री के अंदर रात्रि में प्रवेश कर चोरी कर ले गया है।
रिपोर्ट पर अपराध थाना पत्थलगांव में चोरी के लिए बीएनएस की धारा 305 (A), 331(4), 317(2).3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 30 अप्रैल 2025 को पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि आरोपी उमेश यादव एवं मो. सोनू को उस रात्रि को मसाला फैक्ट्री के आसपास घूमते हुए देखा गया था, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों संदेही आरोपी उमेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी झीमकी थाना बागबहार, जिला जशपुर (छग) हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर (छग) व मो. सोनू उर्फ टाइगर उम्र 40 वर्ष निवासी साहगंज थाना सुल्तानगंज जिला पटना (बिहार) हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर (छग) को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध घटित करना स्वीकार किया।
पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर सायकल तथा चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त रकम 2000/- रूपये नगद तथा चोरी किया गया 4 पैकेट इलायची तथा प्रकरण में चोरी का माल खरीदने वाले सह आरोपी सुरेश प्रधान को धारा 35 (3) BNSS का नोटिस देकर आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन से अवगत कराया गया, जिसने सामान खरीदना स्वीकार करने से, सुरेश प्रधान से बिक्री रकम 7000/- रुपये नगद, 100 पैकेट हल्दी पाउडर, 40 पैकेट रेड चिली पाउडर को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।
प्रकरण में सह आरोपी सुरेश प्रधान द्वारा विवेचना में सहयोग करने हेतु शपथ-पत्र पेश कर वचनबद्ध होने तथा विवेचना में सहयोग करने से चेक लिस्ट भरा गया है। मामले की विवेचना में आरोपीगण उमेश यादव एवं मो. सोनू उर्फ टाइगर के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना व आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव श्री धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक श्री विनीत पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक हरिराम टंडन, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक, आरक्षक तुलसी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
