जशपुर में ट्रैफिक चेकिंग का नया दौर शुरू : हर कार्रवाई अब बॉडी कैमरे में होगी कैद, अब नहीं बच पाएंगे बहानेबाज़, बॉडी कैमरा पहन कर सड़क पर उतरेंगे ट्रैफिक जवान.

जशपुर. 02 मई 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने यातायात पुलिस जशपुर को निर्देश दिया है कि वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी व जवानों को बॉडी वार्न कैमरा लगाना आवश्यक है, जिससे कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व आम जनता के मध्य पारदर्शिता लाई जा सके।

प्रायः देखने में आता है कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व आम जनता के मध्य विवाद की स्थिति निर्मित होने पर, मामले की वस्तुस्थिति की स्पष्टता के संबंध में संशय की स्थिति बनी रहती है, वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस  के द्वारा बॉडी वार्न कैमरा लगाए रहने पर, हर गतिविधि कैमरा में रिकॉर्ड होती रहेगी, जिससे वाहन चेकिंग की कार्यवाही में पारदर्शिता आएगी व आवश्यकता पड़ने पर कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो फुटेज को देखकर मामले की वस्तु-स्थिति स्पष्ट की जा सकती है।

Related posts