जशपुर कलेक्टर और एसपी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर व्यक्त किया शोक और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राण शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है | उन्होंने कहा कि श्री मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है|

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी प्राण शंकर मिश्र का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वे करीब 93 साल के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे अंचल में शोक की लहर फैल गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!