धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपियों को दो अलग-अलग स्थलों से किया गया गिरफ्तार.
आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में आरोपियों को भेजा गया जेल.
दुर्ग. 04 मई 2025 : दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब दो अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहरा कर लोगों को डरा-धमका रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। बैकुण्ठ धाम मैदान और सी-मार्ट के पास की गई त्वरित कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से धारदार लोहे के चाकू जब्त किए गए हैं। आरोपियों को आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बैकुण्ठ धाम मैदान कैम्प 02 भिलाई में ललित पाण्डेय नामक व्यक्ति द्वारा हाथ में लोहे का चाकू लेकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा है एवं सी मार्ट के पास गली पावर हाऊस भिलाई में आकाश पाण्डेय नामक व्यक्ति द्वारा हाथ में लोहे का चाकू लेकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा है।
इस सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर घेरा बंदी की गई, घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही कर ललित पांडे एवं आकाश पांडे को पकड़ा गया, इनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया। आकाश पांडे को थाना छावनी के अपराध क्रमांक 195/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में एवं ललित पांडे को थाना छावनी के अपराध क्रमांक 196/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में प्रधान आरक्षक विजय कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले, आरक्षक नितीन सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, आरक्षक अमित दुबे, आरक्षक महताब की भूमिका उल्लेखनीय रही है।
आरोपी – 1-आकाश पांडे नेहरू चौक नहर के पास केम्प 1 छावनी, 2- ललित पांडे संतोष कोचिंग के सामने नेहरू चौक केम्प 1 छावनी.
