ब्राह्मण समाज पर सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल : कुनकुरी थाने में रूपनारायण एक्का के खिलाफ FIR दर्ज

कुनकुरी, 5 मई 2025:  कुनकुरी में सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। सर्व ब्राह्मण समाज कुनकुरी के अध्यक्ष दीपक मिश्रा की शिकायत पर रूपनारायण एक्का के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 की धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 0103/2025 दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 को रूपनारायण एक्का द्वारा फेसबुक/सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, पोस्ट के वायरल होते ही स्थानीय हिंदू समाज, विशेषकर ब्राह्मण समुदाय में गहरा आक्रोश उत्पन्न हुआ। समाज का कहना है कि यह कथन ब्राह्मणों की छवि धूमिल करने, ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से किया गया है।

समाज के अध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति

शिकायतकर्ता दीपक मिश्रा ने थाना प्रभारी को सौंपे गए आवेदन में कहा, यह पोस्ट जानबूझकर ब्राह्मणों को अपमानित करने तथा हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए की गई है। इससे पूरा ब्राह्मण समाज अपमानित महसूस कर रहा है। हम इसपर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की मांग करते हैं।”

Related posts