“ऑपरेशन-सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बराती बस को किया गया जप्त.
बस का ड्रायवर भारी मात्रा में 431 एमजी शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाया गया.
बस मालिक से बारतियों के लिये लिए दूसरी बस एवं चालक की व्यवस्था करवाई गई.
कल रात्रि को 08 वाहन चालकों पर शराब सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर की गई कार्यवाही.
दुर्ग. 07 मई 2025 : दुर्ग यातायात पुलिस ने “ऑपरेशन-सुरक्षा” अभियान के तहत शराब पी कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की। एक बस चालक को 431 एमजी शराब सेवन कर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अन्य 08 चालकों पर भी कार्यवाही की और उनके वाहन जप्त कर न्यायालय भेजे। अभियान के दौरान बरातियों को सुरक्षित लौटाने के लिए दूसरी बस और चालक की व्यवस्था की गई।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें सडकों एवं चौक चौराहों की अभियांत्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडकों से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालकों पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।
रात्रि के समय सडक दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक कारण वाहन चालक का नशे में वाहन चलाना पाया गया है, ऐसी सडक दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन देर रात्रि तक जिले के प्रमुख मार्ग एवं ग्रे/ब्लेक स्पॉट स्थल पर वाहन चालकों को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक कर नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
कल रात्रि को महमरा मोड दुर्ग में उक्त कार्यवाही के दौरान एक बस क्रमांक सीजी 08 एव्ही 7864 का चालक जो कि राजनांदगांव से दुर्ग नयापारा बाराती लेकर आया था, वापसी में रात्रि 08:00 बजे वाहन के ड्रायवर को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक करने पर वाहन चालक 431 एमजी भारी मात्रा में शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाया गया। जिस पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत वाहन की जप्ती बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया और बरातियों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए वाहन मालिक से संपर्क कर दूसरी बस एवं चालक से बरातियों को वापस भेजा गया।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कल दिनांक को कुल – 08 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया है।
