सेल्समेन बना विश्वासघाती : सीमेंट बिक्री की 12 लाख की रकम लेकर हुआ था गायब, ड्रामा खत्म, दो साल बाद रेलवे स्टेशन पर घिरा गबन का फरार आरोपी…पढ़ें पूरी ख़बर.

दुर्ग. 08 मई 2025 : नंदनी नगर थाना पुलिस ने सीमेंट दुकान से ₹12 लाख से अधिक की रकम गबन कर दो साल से फरार चल रहे आरोपी लोमस यादव को दुर्ग रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मालिक के पैसे का उपयोग उधारी चुकाने में कर दिया था और फिर फरार हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी डा. मुकेश खुबवाली साकिन अहिवारा के द्वारा थाना नंदनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी लोमस यादव जो प्रार्थी के सीमेंट दुकान अहिवारा में सेल्समेन का काम करता था, जिसके सेल्समेन में काम करने के दौरान दिनांक 01 अप्रैल 2022 से 08 अक्टूबर 2022 के मध्य सीमेंट बिक्री के रकम 12,73,359/- रूपये का गबन कर फरार हो गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नंदनी नगर में अपराध कमांक 002/2023 धारा 408 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना नंदनी नगर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रकरण के फरार आरोपी मुकेश को उसके सकुनत से घेराबंदी कर दुर्ग रेलवे स्टेशन से पकडा गया है, जिससे पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार कर गबन किये गये पैसों का उधार की रकम चुकान में उपयोग करना एवं सम्पूर्ण राशि खर्च हो जाना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

Related posts